अलग-अलग गावों में हुई घटना, बिजली में 4 मवेशी भी मरे
बाँदा। (भानु प्रभात ब्यूरो) बबेरू में अलग-अलग गांव में बारिश के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से एक महिला व एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं चार गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इस आपदा में 4 मवेशियों की भी मौत हुई है। वहीं झुलसे हुए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत कमासिन थाना क्षेत्र का है।जहां तेज बारिश के चलते आकाशीय बिजली गिरने से कमासिन थाना क्षेत्र के अछरील गांव के रहने वाले विजय निषाद पुत्र गणेशवा उम्र 50 वर्ष की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं अमरेंद्र सिंह पुत्र रामराज गंभीर रूप से झुलस गया है। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
वहीं कमासिन थाना क्षेत्र के बेनामऊ गांव की रहने वाली राजवती पत्नी कल्लू यादव उम्र 50 वर्ष, यह अपने भैंस और बकरी चराने के लिए गई थी। तभी आकाशीय बिजली की चपेट पर आने से मौत हो गई है। वहीं पास में खड़ी बकरी की भी मृत्यु हुई है। तीसरी घटना कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव से सामने आया है। जिसमें भैंस चरा रहा मनोज कुमार यादव पुत्र शिव दर्शन उम्र 38 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गया हैं। जबकि उसकी दो भैसों की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम तिलौसा में बिंदी पत्नी रामबरन उम्र 40 वर्ष बिट्टी पत्नी राजाराम उम्र 60 वर्ष की आकाशीय बिजली की चपेट पर आ गई। जिससे गंभीर रूप से झुलस गए, वही रितु पत्नी रामबरन को मामूली झुलसी है। जिसके बाद सभी झुलसे हुए लोगों को कमासिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां पर डाक्टरों द्वारा उपचार करने के बाद अमरेंद्र सिंह की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं शेष सभी का इलाज कमासिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा।