गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सरधुवा प्रवीण कुमार सिंह, आरक्षी वेदप्रकाश, आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार, आरक्षी अमित सिंह आदि रहे
बालू ले जाते ट्रैक्टर सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भागे लोगों पर भी पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
चित्रकूट। (भानु प्रभात ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देशन में अवैध खनन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष सरधुवा तथा उनकी टीम ने एक अभियुक्त को चोरी की बालू लदे ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के पहुंचते ही मची भगदड़ में कई लोग मौके से भाग निकले। हालांकि पुलिस ने उन लोगों का पता कर उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सरधुवा प्रवीण कुमार सिंह, आरक्षी वेदप्रकाश, आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार, आरक्षी अमित सिंह आदि रहे।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष सरधुवा प्रवीण कुमार सिंह तथा उनकी टीम ने अभियुक्त शिवशरण पुत्र बिन्दा प्रसाद रैदास निवासी ग्राम औदहा थाना सरधुवा को अवैध खनन कर ट्रैक्टर आयशर-333 में चोरी की बालू लादकर परिवहन कर ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस को आते देख गुड्डू उर्फ ओमनारायण पुत्र रज्जन निवासी अरछा बरेठी, सौकीलाल पुत्र अज्ञात, रामआसरे पुत्र अज्ञात, मोहित पुत्र अज्ञात निवासीगण औदहा मौके भाग गये। सभी अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सरधुवा में मु0अ0सं0 67/2022 धारा 379,411 भादवि0 व ¾ लो0स0क्ष0 निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया।

पुलिस को बरामदगी में ट्रैक्टर आयशर-333 मय ट्राली अवैध बालू लदा हुआ मिला है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सरधुवा प्रवीण कुमार सिंह, आरक्षी वेदप्रकाश, आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार, आरक्षी अमित सिंह आदि रहे।