अभियुक्त से 1 किलो 600 ग्राम सूखा गांजा बरामद
गिरफ्तारी करने में उ0नि0 रमेश सिंह यादव, आरक्षी दीपक श्रीवास्तव, नन्दलाल रहे
चित्रकूट/ रैपुरा: चित्रकूट पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम के लिए अभियान चला रही है। इसके तहत पूरे जनपद में धरपकड़ जारी है। इसी अभियान के क्रम में रैपुरा पुलिस ने एक व्यक्ति को सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना रैपुरा में धारा 08/20 NDPS के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में रैपुरा थाना के उ0नि0 रमेश सिंह यादव, आरक्षी दीपक श्रीवास्तव, आरक्षी नन्दलाल रहे।

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अतुल शर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रैपुरा थानाध्यक्ष राकेश मौर्य के मार्गदर्शन में उ0नि0 रमेश सिंह यादव एवं उनकी टीम द्वारा अभियुक्त राजा उर्फ जागेश्वर पुत्र देशराज निवासी बंधा मोड़ थाना रैपुरा को 01 किलो 600 ग्राम सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना रैपुरा में धारा 08/20 NDPS के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। रैपुरा पुलिस ने आरोपी से 1 किलो 600 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में रैपुरा थाना के उ0नि0 रमेश सिंह यादव, आरक्षी दीपक श्रीवास्तव, आरक्षी नन्दलाल रहे। रैपुरा थानाध्यक्ष राकेश मौर्य ने पुलिस टीम का उत्साहवर्धन किया।