थाना प्रभारी बोले प्रथम दृष्टया मामला गलत पाया जा रहा है, जांच जारी
बहू-बेटियां तो छोड़ो अब जानवर भी सुरक्षित नहीं ?
अमेठी। (भानु प्रभात ब्यूरो) आपने छोटी बच्चियों से लेकर उम्र दराज महिलाओं तक से बलात्कार के की खबर तो सुनी होगी लेकिन हम आपको ऐसे खबर बताएंगे जो आपने सोचा नही होगा। एक इंसान इतना नीचे गिर जाएगा इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में एक व्यक्ति ने सर्वपूज्य गौ-माता से दुष्कर्म किया। बहू-बेटियां तो छोड़ो अब जानवर भी सुरक्षित नहीं बच रहे है। गाय मालिक ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर दुष्कर्मी के खिलाफ कार्यवाही के लिए गुहार लगाई है। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी मोहनगंज से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गलत पाया जा रहा है। जांच चल रही है।

गुरुवार को मोहनगंज थाना क्षेत्र के भदसाना के एक व्यक्ति ने थाना प्रभारी को दिए पत्र के माध्यम से बताया कि मेरे घर में दो गाय और एक बछिया है। मेरे गाय के साथ गांव के ही एक आदमी ने दुष्कर्म किया है। वो हमेशा ऐसा करता है आज मैंने उसे दुष्कर्म करते देख लिया तो वो भाग गया। जब मैंने शिकायत की तो उस आदमी ने हाथ जोड़ते हुए माफी मांगी एवम किसी से ना बताने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने थाना प्रभारी से उस आदमी के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। जिससे कोई बड़ी घटना न हो सके।

क्या बोले थाना प्रभारी –
वहीं इस संबंध में जब थाना प्रभारी मोहनगंज से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। उन्होंने ऐसा आरोप लगाया है। जांच चल रही है। प्रथम दृष्टया मामला गलत पाया जा रहा है। और भी बिंदुओ में जांच चल रही है, जो भी दोषी होगा कार्यवाही की जायेगी।