संविधान दिवस: प्रभास महासभा ने आयोजित की संविधान संगोष्ठी, किया युवाओं का सम्मान

Lifestyle Tech चित्रकूट न्यूज

कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रभास महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लवलेश विराग ने किया, संयोजक साधना आनंद रहीं

विचार संगोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं ने संविधान एवं माता झलकारी बाई की शौर्य गाथा पर अपने अपने विचार प्रकट किए

भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने भी मनाया संविधान दिवस, सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे

चित्रकूट। (भानु प्रभात ब्यूरो) प्रभास महासभा ने शहीद पार्क कर्वी में संविधान दिवस एवं माता झलकारी बाई की जयंती के अवसर पर विचार संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। ये कार्यक्रम प्रभास महासभा की राष्ट्रीय महासचिव साधना आनंद के संयोजकत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश बौद्ध रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केसरवानी ने की। साथ ही वीरांगना झलकारी बाई सम्मान से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रभास महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लवलेश विराग ने किया।

मनचासीन प्रभास महासभा के पदाधिकारी

शनिवार को प्रभास महासभा द्वारा आयोजित विचार संगोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं ने संविधान एवं माता झलकारी बाई की शौर्य गाथा पर अपने अपने विचार प्रकट किए। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार आदि विभिन्न मुद्दों पर भी वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि कैलाश बौद्ध ने कहा कि संविधान का मूल उद्देश्य भारत को एक कल्याणकारी राष्ट्र बनाना है। संविधान में वर्णित मूल अधिकार और मौलिक कर्तव्यों का अक्षरशः पालन करने से ही देश आगे बढ़ेगा। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संघर्षों के फल स्वरुप ही भारत को एक ऐसा संविधान मिला है जो आज पूरे विश्व का सबसे बड़ा एवं सबसे महान संविधान है। सबको भारतीय संविधान के प्रति गहरी आस्था एवं गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। साथ ही वीरांगना झलकारी बाई सम्मान से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। कृषि के क्षेत्र में वीरेंद्र सिंह कछवाह एवं सत्येंद्र विश्वकर्मा को , एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में शंकर प्रसाद यादव एवं शिक्षा के क्षेत्र में हरी राम सिंह को झलकारी बाई सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा नेता मान सिंह पटेल, पटेल सेवा संस्थान के अध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल, शिक्षक नेता राधेश्याम तूफानी, एड अवधेश बक्शी, प्रतिष्ठित व्यवसाई आरके सिंह ,प्रधान रामेश्वर कोटार्य,पूर्व प्रधान रामप्रसाद वर्मा, नेता जनार्दन पटेल, फूलचंद्र अतरौलिया, पूर्व रेलवे अधिकारी संतोष कमल, पूर्व प्रधान रमेश श्रीवास, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा चित्रकूट राजू सम्राट, अध्यापक जाहर सिंह, अध्यापक छोटे लाल कोटार्य , मानवतावादी पार्टी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पटेल,गंगा प्रसाद प्रजापति इत्यादि मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रभास महासभा के प्रदेश सचिव अरविंद कुमार, मंडल प्रभारी राकेश सिंह , जिला उपाध्यक्ष राहुल पटेल आशीष सिंह , तहसील अध्यक्ष लवलेश कुमार, इत्यादि सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

संविधान दिवस मनाते भाजपा पदाधिकारी

भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने भी मनाया संविधान दिवस –

संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा ने भी कार्यक्रम किया। भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर मुख्य अतिथि डॉक्टर पी एन वर्मा जिला प्रभारी चित्रकूट, जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुरेश अनुरागी द्वारा माल्यार्पण किया गया। जिला प्रभारी ने अपने वक्तव्य में कहा बाबा साहब की वजह से समतामूलक समाज एवं सुरक्षा प्रदान की गई। सभी नागरिकों को अपने बच्चों को शिक्षा देनी चाहिए, चाहे एक रोटी कम खाएं। सुरेश अनुरागी ने कहा कि संविधान की बदौलत राष्ट्र की पहचान है, दलित शोषित समाज को अधिकार मिला। कार्यक्रम का समापन में राकेश कुमार ने बाबा साहेब को गरीबों के मसीहा को नमन कर कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री लवकुश श्रीवास, मीडिया प्रभारी मनीष बाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष नारायण अजीत सोनकर, राहुल बरार सहित सभी बीजेपी अनुसूचित मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *