निकाय चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए तन मन धन से जुटे मंच के कार्यकर्ता-पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव

Tech

बैठक में भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी हुए घोषित

प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को संगठन बढ़ाने के नियम व तरीके समझाएं

लखनऊ। (भानु प्रभात ब्यूरो) भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव एडवोकेट ने आज गांधी प्रेक्षागृह कैसरबाग लखनऊ में भाजपा समर्थक मंच उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने सर्वप्रथम राष्ट्रगान का सभी कार्यकर्ताओं से गायन करवाया। तत्पश्चात संगठन में विस्तार करते हुए अखलाक अहमद सिद्दीकी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, सरफराज हुसैन अवध प्रांत अध्यक्ष, योगेंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, सफीक शाह प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश को मनोनयन पत्र देकर पदभार ग्रहण कराया।

उपस्थित पदाधिकारी

शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा समर्थक मंच उत्तर प्रदेश द्वारा आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने हेतु मंच का प्रत्येक कार्यकर्ता तन मन धन से कार्य करेगा। इस दौरान मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री दीपक श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी आशीष पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप पांडे, प्रदेश संगठन महामंत्री प्रदीप शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सैयद अरशद हुसैन, विनीता पांडे मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा लखनऊ ने सभा को संबोधित किया। योगेंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पदाधिकारियों को संगठन बढ़ाने के नियम व तरीके समझाएं गए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश अध्यक्ष

कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सभा का संचालन लखन लाल सक्सेना प्रदेश अध्यक्ष भाजपा समर्थक मंच शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा किया गया। अंत में साकिर खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा झांसी, मुन्ना सिंह गुर्जर जिला अध्यक्ष के द्वारा संयुक्त रूप से समापन की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *